बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नकटिया नदी पुल के नीचे लाल रंग के बक्से में आठ साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह नदी किनारे रखा बक्सा देख कौतुहलवश लोगों ने खोला तो उनके होश उड़ गए। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक बच्चे का शव रक्तरंजित हालत में बक्से के अंदर मिला। शव देखकर ही लग रहा था कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव फेंका है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने 22 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
चूंकि बक्सा लाल रंग का है तो तंत्र-मंत्र की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। मृतक बच्चे की अभी पहचा नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या कहीं और करके शव इस इलाके में फेंका गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखवाई जाएगी। जल्दी ही हकीकत पता कर ली जाएगी।