Last Updated:
देवानंद की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ और शत्रुघ्न सिन्हा ने श्रद्धांजलि दी. देवानंद को पद्म भूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित थे. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. देवानंद ने अभिनेता होने के साथ-साथ लेखक, निर्देशक और निर्माता के तौर पर करियर स्थापित किया था
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के ‘सदाबहार हीरो देवानंद के चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है. एक जमाना था जब उनकी मुस्कान, स्टाइल और अभिनय का दीदार करने के लिए उमड़ पड़ते थे. उन्होंने अपने अभिनय से कई दशकों तक दर्शकों के दिलों में राज किया था और उनका वो जादू आज भी बरकरार है.
मंगलवार को देवानंद की पुण्यतिथि है. इस मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर देवानंद की फोटो शेयर कर उन्हें याद किया.’
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘देव साहब को दिल से याद कर रहे हैं’ देवानंद आज भी सबसे स्टाइलिश और सदाबहार हीरो माने जाते हैं. आपकी बातें और सलाह आज भी मेरे दिल के बेहद करीब हैं. देव साहब अमर रहें.’
Remembering Dev Saheb with love, fondness & an attitude of gratitude. #DevAnand is one of the most stylish & evergreen heroes till date. Your motivation & advice is very close to my heart even today. Long Live Dev Saheb!#DeathAnniversary pic.twitter.com/Uy9xndaB7H
![]()










