बुलंदशहर के चोला थाना इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रेम जाल में फंसाकर युवती को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका का गत एक दिसंबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के वलीपुर नहर में शव मिला था।
![]()
बुलंदशहर के चोला थाना इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रेम जाल में फंसाकर युवती को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका का गत एक दिसंबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के वलीपुर नहर में शव मिला था।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीरवाली गली मामन चौकी के पास बुलंदशहर निवासी सलीम व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस जब मृतका का शव लेकर उसके घर पहुंची तो परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।
पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। वहीं आरोपी सलीम मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मृतका की गुमशुदगी परिजनों ने 28 नवंबर को दर्ज कराई थी। एक दिसंबर को वलीपुरा नहर में एक युवती का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने जनपद, आसपास के थानों में सूचना दी थी। दो दिसंबर को परिजनों ने हुलिए के आधार पर मृतका की शिनाख्त की थी।
![]()


यौन शक्ति क्षीण हुई और नीम-हकीम के पास पहुंचे। इनके इलाज ने कहीं का नहीं छोड़ा। इससे मानसिक तनाव में...
Read moreयूपी के बहराइच जिले के रामनगर गांव में चार हत्याओं की खबर से सोमवार सुबह पूरा जिला सन्न रह गया।...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio