गोवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उत्तरी गोवा में स्थित अर्पोरा गांव के एक नाइटक्लब में देर रात सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 23 कर्मचारियों की मौत हो गई। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी और गोवा पुलिस प्रमुख अलोक कुमार ने दी। कुमार ने बताया कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी। डीजीपी ने बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं और मृतक सभी क्लब के कर्मचारी थे।
![]()











