Last Updated:
शेखर सुमन फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर नामों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बड़े पर्दे से की और पहली फिल्म में ही रेखा का हीरो बनने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया. अपनी शानदार कॉमेडी के दम पर शेखर सुमन घर-घर फेमस हुए. आज वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.
नई दिल्ली. शेखर सुमन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कमाल के एक्टर हैं. उन्होंने टीवी की दुनिया में भी खूब काम किया है. वह छोटे पर्दे के साथ साथ बड़े पर्दे पर भी दर्शकों के दिलों को जीतने में सफल रहे हैं. उन्हें कॉमेडी के बादशाह भी कहा जाता है. ‘देख भाई देख’ और ‘मूवर्स एंड शेकर्स’ जैसे टीवी शोज ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया. आज शेखर सुमन का बर्थडे है और इस मौके पर उनके करियर पर नजर डालते हैं.
शेखर सुमन का जन्म 7 दिसंबर 1962 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. बचपन से ही उनमें अभिनय और कला के प्रति रुचि थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने करियर के तौर पर एक्टिंग को चुना और मुंबई आ गए. शुरुआत में उन्हें कई संघर्षों का सामना करना पड़ा. उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था और आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही थीं, लेकिन अपने सपनों को छोड़ना उनके लिए कभी विकल्प नहीं था.
View this post on Instagram
![]()











