Last Updated:
Dhurandhar box office collection Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं और इसका साफ असर कलेक्शन में भी देखने को मिल रहा है. रिलीज होने के साथ ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. तीसरे दिन यानी रविवार को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने सबसे ज्यादा कमाई की और 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है.
नई दिल्ली. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म की तीसरे दिन की कमाई ने चौंका दिया है. फिल्म को क्रिटिक्स को शानदार रिव्यूज मिले हैं और दर्शकों को भी यह बहुत पसंद आ रही है. ओपनिंग डे की कमाई से ही इसने ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया था. अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने भारत में 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है.
भारत में ‘धुरंधर’ की कमाई (करोड़ रुपये में)
- पहला दिन- 28 करोड़
- दूसरा दिन-32 करोड़
- तीसरा दिन-43 करोड़
- कुल कमाई-103 करोड़
तीन दिनों में पार हुआ 100 करोड़ का आंकड़ा
इस तरह फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह फिल्म रणवीर के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड में से एक बनकर उभरी है और उनकी पिछली फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड की कमाई जैसे ‘पद्मावत’ (78 करोड़), ‘सिम्बा’ (75.11 करोड़) और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (46.81 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
रणवीर सिंह ने निभाया सीक्रेट एजेंट का रोल
बताते चलें कि एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म धुरंधर की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में सेट है. रणवीर सिंह ने फिल्म में इंडिया के सीक्रेट एजेंट का करिदार निभाया है, जो पहचान छुपाकर आतंकवादी नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए खतरनाक गैंग में घुसपैठ करता है. धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन अहम किरादरों में नजर आते हैं. सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी फिल्म का हिस्सा हैं. धुरंधर की कहानी आदित्य धर ने लिखी है और उन्होंने इसे को-प्रोड्यूस भी किया है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










