नई दिल्ली. सलमान खान ने अपने करियर में सिल्वर स्क्रीन पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया है. उनमें से एक हैं काजोल. उनकी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या साल 1998 में रिलीज हुई थी. धर्मेंद्र और अरबाज खान भी फिल्म का हिस्सा थे. इस मूवी का गाना तुम पर हम है अटके यारा सुपरहिट हुआ था. वीडियो में सलमान खान के काजोल डांस करती नजर आती हैं. इस गाने को कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था. म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया था. इस गाने के लिरिक्स सुधाकर शर्मा ने लिखे थे. सोहेल खान के डायरेक्शन में बनी प्यार किया तो डरना क्या मूवी बड़ी हिट साबित हुई थी.
![]()










