Last Updated:
मास्टर शेफ इंडिया का नया सीजन लौट रहा है, जिसमें विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर फिर साथ नजर आएंगे. रणवीर बरार, कुणाल कपूर और विकास खन्ना ने शो का ऐलान मजेदार अंदाज में किया था. कुणाल कपूर की वापसी की पुष्टि करते हुए विकास खन्ना कहते हैं कि वो बेहद खुश हैं. शो का पहला सीजन 2010 में शुरू हुआ था.
नई दिल्ली. टीवी का सेलिब्रिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ इंडिया लौट रहा है. इस लोकप्रिय शो के जज ने इसके नए सीजन का ऐलान किया. शेफ विकास खन्ना ने एक मजेदार पोस्ट के साथ शो के नए सीजन का ऐलान किया और साथ ही उन्होंने मास्टर शेफ के किचन में कुणाल कपूर की वापसी की खुशखबरी भी शेयर की. विकास खन्ना कहते हैं कि कुणाल सिर्फ एक कलीग नहीं बल्कि उनके सबसे करीबी दोस्त भी हैं. रणवीर बरार ने भी एक मजेदार अंदाज में एक पोस्ट शेयर कर शो के नए सीजन का ऐलान किया.
रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर मजेदार अंदाज में फिल्म धुरंधर के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग ‘एफए9एलए’ में मजेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीनों गाने का स्टेप करते नजर आ रहे हैं. तीनों हाथ में रसोई का सामान लिए नजर आ रहे हैं. रणवीर ने वीडियो पोस्ट कर मजेदार अंदाज में लिखा, ‘हमारे किलर डांस मूव्स देखकर ये मत समझिए कि हम डांस शो के जज हैं. मास्टर शेफ फिर से आ रहा है’.
लौट रहा मास्टर शेफ इंडिया
View this post on Instagram
![]()











