Last Updated:
भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हनिया नाच नचाये’ का जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. इस बीच रानी चटर्जी ने फिल्म को सपोर्ट किया है और साथ अपना वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस से खास रिक्वेस्ट की कि वे इस मूवी की जरूर देखें. ‘दुल्हनिया नाच नचाये’ 13 दिसंबर को टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह कुछ ना कुछ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इस बीच भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हनिया नाच नचाये’ का जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. रानी चटर्जी ने दर्शकों से इस फिल्म देखने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ‘दुल्हनिया नाच नचाये’ फिल्म को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं.
रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हैं, ‘नमस्कार दोस्तों, एक बहुत ही पारिवारिक फिल्म दुल्हनियां नाच नचाये का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. ये फिल्म आ रही है 13 दिसंबर शाम 5:30 बजे और 14 दिसंबर सुबह 9:30 बजे भोजपुरी सिनेमा पर और दंगल ऐप पर. फिल्म को जरूर देखिएगा और फिल्म की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं.’

फैमिली ड्रामा फिल्म है ‘दुल्हनिया नाच नचाये’
पारिवारिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन और लेखन रजनीश मिश्रा ने किया है और इसके निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल हैं. फिल्म में शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा और अंशुमान सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा फिल्म में शिवम तिवारी, कंचन मिश्रा, रामसुजन सिंह, प्रकाश जैस, रिंकू भारती, संगम राय, संजय वर्मा, रिंकू आयुशी और बंधू खन्ना जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं.
शुभी शर्मा और स्मृति सिन्हा ने किया काम
मेकर्स ने पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया था. 4 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर में मनोरंजन के साथ-साथ एक मैसेज भी दिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में शुभी शर्मा एक सीधी-सादी और भावनात्मक किरदार वाली युवती की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि स्मृति सिन्हा अपने सशक्त और एक्शन से भरे किरदार से दर्शकों को गहराई से जोड़ती हैं. अंशुमान सिंह का किरदार एक जिम्मेदार, संवेदनशील और परिवार के लिए संघर्ष करने वाले युवक का है, जो हर वर्ग के दर्शकों को खुद से जोड़ने में सफल होता दिख रहा है.
बींदणी फिल्म में नजर आएंगी रानी चटर्जी
रानी चटर्जी की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘यूपी वाली-बिहार वाली’ में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसी के साथ ही अभिनेत्री टीवी सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में भी नजर आ रही हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इसमें वह निगेटिव रोल में नजर आएंगी.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










