{“_id”:”694044380e850d1807030de7″,”slug”:”devotees-will-now-be-able-to-offer-bhog-to-thakurji-at-banke-bihari-temple-in-vrindavan-2025-12-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब ठाकुरजी का भोग लगवा सकेंगे श्रद्धालु, जनवरी से मिलेगा अवसर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बांकेबिहारी मंदिर में नए साल से ठाकुरजी के भोग के लिए उनके भक्तों को मौका दिया जाएगा। मंदिर में भोग का विवरण और उसका शुल्क निर्धारित किया जाएगा। वह उनके भोग का प्रसाद घर ले जा सकेंगे।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपवार्ड कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सीए की ऑडिट रिपोर्ट देखी गई। रिपोर्ट के अनुसार मंदिर में 2013 से लेकर 2016 तक अप्रत्याशित खर्चे हुए हैं। वहीं कोविड काल के कुछ खर्चों पर संदेह हो रहा है। अब उनकी विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों को जांच में लगाया जाएगा। मंदिर में ठाकुर जी के लगने वाले भोग के लिए आदेश दिए गए हैं कि अपने आराध्य को भाेग लगवाने के लिए श्रद्धालुओं को मौका दिया जाएगा। जनवरी से यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
Trending Videos
श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी की बैठक सोमवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उन्होंने बताया कि कमेटी के सभी सदस्यों से कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। मीटिंग सकारात्मक रही। आने वाले दिनों में ठाकुर जी के दर्शन व्यवस्थाओं में सहूलियत तो होगी, लेकिन कई नई व्यवस्थाओं का भी श्रद्धालुओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।