Last Updated:
Upcoming Horror Movies 2026: साल 2026 बॉलीवुड के लिए बेहद खास होने वाला है. आने वाले साल में कई हॉरर फिल्में आपको एंटरटेन करने आ रही हैं. दमदार थ्रिलर्स और शानदार कहानी के साथ ये फिल्में आपका दिन बना देंगी. हॉरर फिल्म प्रेमियों के लिए ये खबर बेहद खास है. आइए जानते हैं साल 2026 में आने वाली इन फिल्मों के बारे में. जिनका इंतजार साल खत्म होने से पहले ही शुरू हो चुका है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में हॉरर जॉनर एक बार फिर मजबूती से अपनी जगह बना रहा है. जहां पिछले कुछ सालों में सीक्वल और हॉरर-कॉमेडी का बोलबाला रहा, वहीं 2026 में कई ऐसी हॉरर फिल्में आने की तैयारी में हैं जो किसी भी फ्रेंचाइज़ी या सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. ये फिल्में पूरी तरह नई कहानियों, नए किरदारों और अलग तरह के डर के साथ दर्शकों को चौंकाने का इरादा रखती हैं.
2026 की इन नॉन-सीक्वल हॉरर फिल्मों में सिर्फ चीख-पुकार नहीं, बल्कि माहौल, सस्पेंस और कहानी की गहराई पर ज़ोर दिया जा रहा है. कुछ प्रोजेक्ट्स में साइलेंट हॉरर, तो कुछ में स्लो-बर्न थ्रिल के जरिए डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जो बॉलीवुड के लिए एक नया प्रयोग माना जा रहा है.
इनमें पहली है, ‘द राजा साहब’ 9 जनवरी साल 2026 में रिलीज होने वाली ये साउथ इंडियन हॉरर कॉमेडी फिल्म है. तेलुगु भाषा में बनी ये पैन इंडिया फिल्म है. ये तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज होगी. मारुति दासारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार भी फिल्म में नजर आएंगे.
दूसरी है ‘भूत बंगला’, 2 अप्रैल साल 2026 में दस्तक देने वाली इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी और परेश रावल नजर आए थे.

हॉरर फिल्म का एक सीन
तीसरी है Vvan – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट 15 मई साल 2026 में रिलीज होगी. इस फिल्म का डायरेक्शन अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार कर रहे हैं. रहस्यमयी कहानी वाली इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया नजर आएंगे.
शक्ति शालिनी ये फिल्म साल 2026 के आखिर में रिलीज होगी. 24 दिंसबर 2026 में रिलीज होने वाली ये फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होगी. आदित्य सरपोतदार मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे.’सैयारा’ फेम अनीत पड्डा इस फिल्म में नजर आएंगी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()










