Last Updated:
Kalanithi Maran Produced Rajinikanth Film ‘Jailer’: आईपीएल 2026 ऑक्शन के बाद एक बार फिर चर्चा में आईं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन के पापा कलानिधि मारन एक नामी बिजनेसमैन हैं. उन्होंने साल 2023 में अपने प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स के तहत रजनीकांत की एक फिल्म ‘जेलर’ को प्रोड्यूस किया था, जो सिनेमाघरो में रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और साल 2023 की छठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी. बता दें, रजनीकांत 75 साल के हो चुके हैं और जब यह फिल्म आई थी तब उनकी उम्र 73 साल थी.
नई दिल्ली. काव्या मारन इन दिनों अपने स्टाइल और एक्सप्रेशन्स की वजह से फिर से सुर्खियों में हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालिक और सीईओ हैं और अबू धाबी में हुए आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद एक बार फिर से वह अपने स्टाइल और लुक की वजह से चर्चाओं में हैं. IPL में टीम की पूरी रणनीति, मैनेजमेंट और प्लेयर ऑक्शन के दौरान अहम फैसले लेने की जिम्मेदारी काव्या के पास ही है.

लेकिन, क्या आप जानते हैं काव्या मारन के पापा कलानिधि मारन देश के एक नामी बिजनेसमैन हैं. बता दें, कलानिधि ने साल 2023 में रजनीकांत की एक फिल्म को प्रोड्यूस किया था, जिसका नाम था ‘जेलर’. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा दिया था.

फिल्म ‘जेलर’ साल 2023 की छठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी और सब ने इस फिल्म पर अपना भरपूर प्यार भी लुटाया था. विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 340 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि इस फिल्म को बनाने में कलानिधि को 200 से 250 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बता दें, ‘जेलर’ एक तमिल-भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जो हिंदी में भी उपलब्ध है.इस फिल्म को नेल्सन ने लिखा और डायरेक्ट किया था. सन पिक्चर्स के तहत कलानिधि मारन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में रजनीकांत एक रिटायर्ड जेलर के रोल में हैं, जो अपने परिवार को धमकी देने वाले एक सनकी मूर्ति तस्कर को पकड़ने के लिए निकलता है. कास्ट में रम्या कृष्णन, विनायकान, तमन्ना भाटिया, सुनील, वसंत रवि, योगी बाबू और मिर्ना भी सपोर्टिंग रोल में हैं। मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ गेस्ट अपीयरेंस में हैं.

फिल्म की आधिकारिक घोषणा फरवरी 2022 में थलाइवर 169 के वर्किंग टाइटल के तहत की गई थी, जो रजनीकांत की 169वीं फिल्म थी, जबकि आधिकारिक टाइटल उसी साल जून में घोषित किया गया था. प्रिंसिपल फोटोग्राफी अगस्त 2022 में चेन्नई में शुरू हुई, जिसके बाद कुड्डालोर, हैदराबाद, जैसलमेर, मैंगलोर, केरल में शेड्यूल हुए और जून 2023 की शुरुआत में खत्म हो गई. म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया था, सिनेमैटोग्राफी विजय कार्तिक कन्नन ने संभाली थी और एडिटिंग आर. निर्मल ने की थी.

जेलर 10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले और यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म, 2023 की छठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी. इसके अलावा, फिल्म को फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में चार नॉमिनेशन मिले, और इसने दो आनंद विकटन सिनेमा अवार्ड्स, बेस्ट फिल्म सहित दो IIFA उत्सवम अवार्ड्स, और नेल्सन के लिए बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर सहित दो साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स जीते, सभी तमिल कैटेगरी में.

खबरों की मानें तो इस फिल्म की सफलता के बाद अब कलानिधि मारन अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी लेकर आ रहे हैं, जो अगले साल 2026 में रिलीज होने की संभावना है. इस फिल्म में भी दर्शकों को रजनीकांत ही दिखने वाले हैं और ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे.
![]()










