अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने गुरुवार को इरोड में पार्टी की एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ कुछ स्वार्थी तत्व बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं। लेकिन वे इसके कामयाब नहीं होंगे।
![]()
अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने गुरुवार को इरोड में पार्टी की एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ कुछ स्वार्थी तत्व बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं। लेकिन वे इसके कामयाब नहीं होंगे।
विजय ने यह भी आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार खेती-किसानी में कोई गंभीर रुचि नहीं दिखा रही है। टीवीके प्रमुख ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री अन्नादुरई (अन्ना) और एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) सभी के लिए प्रेरणा हैं। वे किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं हैं और उन्हें याद करने पर कोई आपत्ति नहीं कर सकता।
ये भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड मामला: कांग्रेस के प्रदर्शन पर कर्नाटक BJP प्रमुख बोले- अभी उच्च न्यायालय से नहीं मिली क्लीन चिट
इरोड में टीवीके की बैठक में विजय ने कहा कि डीएमके और समस्याएं एक-दूसरे की दोस्त हैं और दोनों को अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई ‘पवित्र शक्ति’ टीवीके और ‘बुरी शक्ति’ डीएमके के बीच है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके केवल उन्हें निशाना बनाने और टीवीके के काम में बाधाएं खड़ी करने में ही रुचि रखती है।
![]()


नई दिल्ली. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और तमिल सुपरस्टार रजनीकांत पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. नेल्सन...
Read morehttps://www.youtube.com/watch?v=PjPxRoZxWNQ 1991 की सुपरहिट फिल्म 'फूल बने अंगारे' में रेखा की खूबसूरती और अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था....
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio