नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के कई गाने आज भी सुपरहिट हैं. उनकी मूवी शपथ साल 1997 में रिलीज हुई थी. इसका गाना इश्क और प्यार का मजा लीजिए जबरदस्त पॉपुलर हुआ था. इस गाने को अल्ताफ राजा ने गाया था. म्यूजिक आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने दिया था और लिरिक्स समीर ने लिखे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्ताफ राजा गाना गा रहे हैं. उन्हें सुनकर मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ झूमने लगते हैं. यह मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म शपथ का सबसे पॉपुलर गाना है, जिसे लोग आज भी सुनते हैं.
![]()











