नई दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने बुधवार की दोपहर साइबर ठगी मामले में चितईपुर चौराहा स्थित केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक शालिनी सिन्हा को गिरफ्तार किया है। शालिनी को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम चतुर्थ) रविंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया। विवेचक नवीन की तरफ से शालिनी को ट्रांजिट रिमांड पर देने की गुहार लगाई गई।
अदालत ने सभी पक्षों को सुनने और पत्रावली देखने के बाद आरोपी को 26 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक सक्षम क्षेत्राधिकार न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया। इसके बाद सीबीआई की टीम आरोपी को नई दिल्ली ले गई। इस मामले के विवेचक ने विशेष अभियोजन अधिकारी श्याम सरोज दुबे के माध्यम से अदालत में अर्जी दी है। मामले में एक आरोपी निरंजन गुप्ता के सहयोग का मामला प्रकाश में आसा था।
इसे भी पढ़ें; हद है: पायलट ने कहा- मेरी शिफ्ट खत्म, नहीं उड़ाऊंगा विमान… वाराणसी एयरपोर्ट पर फंसे रहे 179 यात्री
निरंजन से पूछताछ के आधार पर ही चितईपुर स्थित केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक शालिनी सिन्हा का नाम प्रकाश में आया था। इससे पहले शालिनी की तैनाती पटना में थी। वह सहायक बैंक मैनेजर थीं। पांच साल पहले ही चितईपुर ब्रांच में तैनाती मिली थी। अब गिरफ्तारी हुई है। शालिनी के अधिवक्ताओं की तरफ से अदालत में कहा गया कि वह निर्दोष है। अभियोजन ने कहा कि वह आर्थिक अपराध में शामिल है।