गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली के खेलूराय पट्टी में 10 बीघे में फैले तालाब में शुक्रवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एसडीआरएफ की टीम अंकित सिंह को तलाशती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। उधर, नरवा घाट पर विक्की और सौरभ के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। गांव में पुलिस और पीएसी चक्रमण करती रही। हालांकि हत्या के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
क्या है पूरा मामला
खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह और बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह के शव लेकर परिजन शुक्रवार को भोर करीब चार बजे गहमर गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों के घरों में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सुबह करीब 10 बजे दोनों शवों का अंतिम संस्कार नरवा गंगा घाट पर किया गया। विक्की को बड़े भाई विकास और सौरभ सिंह को उसके चाचा मधूसुदन सिंह ने मुखाग्नि दी। पीएसी और पुलिस खेलूराय पट्टी स्थित तालाब, खेमनराय पट्टी और बाबूराय पट्टी में चक्रमण करती रही।
इसे भी पढ़ें; Ghazipur Murder Case: छह दिन बाद एफआईआर, कोतवाल लाइन हाजिर; एक इंस्पेक्टर और दो एसआई निलंबित