शनिवार देर रात ताइवान में जोरदार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता वाले इस भूकंप से राजधानी ताइपे समेत कई शहरों में इमारतें हिल गईं। झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में घरों के भीतर रखी चीजें गिर पड़ीं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि देर रात तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली।
ताइवान के मौसम विभाग के अनुसार इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी तट के पास, यिलान शहर से करीब 32 किलोमीटर पूर्व में समुद्र के भीतर था। भूकंप की गहराई लगभग 73 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप का केंद्र 24.69 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 122.08 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
कई शहरों में महसूस हुए तेज झटके
इस भूकंप के झटके ताइवान के कई हिस्सों में महसूस किए गए। राजधानी ताइपे और दक्षिणी शहर में भी लोग झटकों से सहम गए। भूकंप के केंद्र के नजदीक यिलान इलाके में झटके ज्यादा तेज थे। कई घरों और दफ्तरों में अलमारियों पर रखी वस्तुएं गिर गईं, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।
ये भी पढ़ें- सीरिया के मस्जिद आतंकी हमले की यूएन प्रमुख ने की कड़ी निंदा, कहा- ऐसे हमले किसी हालत में स्वीकार्य नहीं