नई दिल्ली. फिल्म फूल और कांटे (1991) का गाना तुमसे मिलने को दिल करता है बॉलीवुड के सबसे यादगार रोमांटिक गानों में से एक है. यह गाना अजय देवगन की डेब्यू फिल्म का है, जिसने उन्हें रातों-रात एक एक्शन और रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान दिलाई. इस गाने को मशहूर गायक कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी जादुई आवाजों से सजाया है. नदीम-श्रवण की संगीत जोड़ी ने इस गाने को एक ऐसी धुन दी जो सीधे दिल को छूती है, वहीं समीर के लिखे बोल एक प्रेमी की बेचैनी और मिलन की तड़प को बहुत सादगी से बयां करते हैं. गाने के बोल ‘तुमसे मिलने को दिल करता है, रे बाबा तुमसे मिलने को दिल करता है’ उस दौर में हर युवा की जुबान पर थे.
![]()










