रणवीर सिंह का गाना ततड़-ततड़ तो आपको याद ही होगा. 13 साल पहले इस गीत ने भूचाल मचा दिया. चारों तरफ इस गाने की धूम थी. ततड़-ततड़ के बजते ही लोग झूम उठते थे, फिर चाहे वो बुजर्ग हो या बच्चा. इस गाने को उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने गाया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना असल में उदित नारायण के लिए लिखा गया था. मेकर्स उदित से ये गाना गंवाना चाहते थे, लेकिन जब वो ऑफर लेकर सिंगर के घर पहुंचे थे तो उनकी मुलाकात बेटे आदित्य से हुई औऱ उनकी आवाज संजय लीला भंसाली को पहली बार में भा गई जिसके बाद आदित्य को ये मौका मिला औऱ उन्होंने इसपर चौका मार दिया.
![]()










