नई दिल्ली. ‘धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि 90 के दशक का सुपरहिट रोमांटिक एंथम है. इसे आज भी लोग गुनगुनाना पसंद करते हैं. यह गाना 1991 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फूल और कांटे’ का है, जिससे अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपना धमाकेदार डेब्यू किया था. यह गाना उस दौर की प्यार में सादगी और मासूमियत को बखूबी दर्शाता है. इसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी जादुई आवाज दी थी और यह रिलीज होते ही हर किसी की जुबां पर चढ़ गया था. नदी के किनारे, खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया यह गाना स्लो रोमांस की बात करता है, जो आजकल के दौर में भी प्रेमी जोड़ों के बीच काफी पॉपुलर है.
![]()










