पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (एसआईआर) के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह तकनीकी आंकड़ों पर आधारित है और इसमें मानवीय समझ की कमी है, जिससे लोकतांत्रिक ढांचा कमजोर हो रहा है।
![]()











