Last Updated:
The Raja Saab box office collection day 1: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है. उनकी लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब ने पहले ही दिन धमाका करते हुए भारत में 45 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. दिलचस्प बात यह है कि प्रभास की फिल्म ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ के दबदबे को खत्म कर दिया है, जो पिछले पांच हफ्तों से नंबर वन बनी हुई है. हालांकि, यह ओपनिंग ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ से कम है, लेकिन संजय दत्त और प्रभास की इस जोड़ी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म द राजा साब 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. डायरेक्टर मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले जबरदस्त माहौल बना हुआ था, क्योंकि फैंस प्रभास की बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, क्रिटिक्स से फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद ओपनिंग डे पर सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखी गई. पहले दिन प्रभास की ‘द राजा साब’ ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को धूल चटा दी है. वैसे यह बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की पिछली फिल्मों ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसा कमाल नहीं दिखा पाई.
अपनी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए प्रभास
हालांकि, अगर प्रभास की पिछली फिल्मों से तुलना करें, तो ‘द राजा साब’ की ओपनिंग ‘सालार’ (90 करोड़) और ‘कल्कि 2898 AD’ (95 करोड़) के मुकाबले काफी कम है. यहां तक कि बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘आदिपुरुष’ ने भी पहले दिन 86 करोड़ रुपये बटोरे थे. इस लिहाज से देखें तो प्रभास की ‘द राजा साब’ के लिए यह शुरुआत थोड़ी निराशाजनक हो सकती है.
‘द राजा साब’ ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को चटाई धूल
बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बावजूद ‘द राजा साब’ पहले दिन कमाई के मामले में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर को पछाड़ दिया है, जिसे 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. हालांकि, प्रभास की द राजा साब मूवी ‘जवान’ (64 करोड़), ‘एनिमल’ (63 करोड़), ‘लियो’ (64.80 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ने में नाकाम साबित हुई. अब देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी रेस का घोड़ा साबित होती है.
मारुति ने किया प्रभास की फिल्म का डायरेक्शन
बताते चलें कि प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब का डायरेक्शन मारुति ने किया है और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी और जरीना वहाब जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










