Last Updated:
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस नीना गुप्ता 66 साल की उम्र में भी अपने फिटनेस से लोगों को हैरान कर रखा है. अपने बेबाक अंदाज से वह लोगों के दिल जीत लिया करती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ AI तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी मस्कुलर बॉडी देखकर फैंस दंग रह गए. इन फोटोज पर फैंस उनकी तारीफ में कसीदें पढ़ रहे हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं.अपनी अलग पहचान और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस की पोस्ट सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है.अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ ऐसी फोटोज शेयर की है, जो फैंस को हैरान कर रही हैं.
टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में शानदार काम कर चुकीं नीना 66 साल की उम्र में भी उम्र को मात देती नजर आ रही हैं. फिल्मों में तो वह अपने किरदारों में जान फूंक दिया करती हैं. उनकी एनर्जी देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. अब उनकी पोस्ट में लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.
वायरल हो रही नीना की फोटोज
इन दिनों नीना गुप्ता अपनी नई तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ AI जनरेटेड तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. इन तस्वीरों में नीना की फिट बॉडी और मजबूत मसल्स साफ नजर आ रही हैं, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है.
View this post on Instagram
![]()










