Last Updated:
निखिल सिद्धार्थ की फिल्म ‘स्वयंभू’ 13 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर रिलीज होगी, जिसमें रवि बसरूर, केके सेंथिल कुमार, संयुक्ता और नाभा नटेश अहम भूमिका निभा रहे हैं.
नई दिल्ली: निखिल सिद्धार्थ की फिल्म ‘स्वयंभू’ को लेकर नए अपडेट्स आ रहे हैं, जो संकेत दे रहे हैं कि यह 2026 की सबसे बड़ी और भव्य भारतीय फिल्मों में से एक होने वाली है. ‘कार्तिकेय 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद निखिल का यह अवतार उन्हें पैन-इंडिया लेवल पर एक नए मुकाम पर ले जा सकता है. फिल्म ‘राइज ऑफ स्वयंभू’ की शूटिंग पूरी होने के मौके पर वीडियो रिलीज किया गया, जिसमें पहले ही फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू और निखिल की कड़ी मेहनत (तलवारबाजी और युद्ध कौशल) को दिखाया गया है. संक्रांति के मौके पर जारी किया गया नया पोस्टर उनके लुक की गहराई को दर्शाता है, जिसमें वे किसी योद्धा की तरह नजर आ रहे हैं. जल्द ही आने वाला टीजर इस बात पर मुहर लगाएगा कि फिल्म की कहानी किस युग और वीरता को दर्शाती है.
भारतीय सिनेमा की ‘ड्रीम टीम’
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके पीछे काम करने वाले दिग्गज टेक्नीशियन हैं: रवि बसरूर ने संगीत तैयार किया है, KGF और सालार के लिए मशहूर हैं. वे अपनी दमदार बैकग्राउंड स्कोर के लिए जाने जाते हैं. सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा केके सेंथिल कुमार ने निभाया है, जो बाहुबली और RRR में काम कर चुके हैं. उनकी विजुअल स्टोरीटेलिंग का लोहा पूरी दुनिया मानती है.
रिलीज की तारीख और महत्व
फिल्म में महिला किरदारों को भी काफी महत्व दिया गया है. संयुक्ता और नाभा नटेश दोनों ही साउथ सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां हैं और इस ऐतिहासिक महाकाव्य में उनकी भूमिकाएं काफी चुनौतीपूर्ण बताई जा रही हैं. फिल्म 13 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रिलीज होगी. महाशिवरात्रि पर रिलीज होना इसकी सफलता में एक बड़ा योगदान दे सकता है. 170 दिनों की लंबी शूटिंग अवधि, यह दर्शाती है कि फिल्म के हर फ्रेम पर बहुत बारीकी से काम किया गया है.
‘लार्जर दैन लाइफ’ किरदार
निखिल सिद्धार्थ ने जिस तरह से अपनी फिजिक और लुक पर काम किया है, वह यह साबित करता है कि वे अब बड़े पर्दे पर ‘लार्जर दैन लाइफ’ किरदारों के लिए तैयार हैं. निखिल सिद्धार्थ का सफर यह साबित करता है कि तेलुगु सिनेमा में बिना किसी ‘फिल्मी बैकग्राउंड’ के भी अपनी मेहनत और स्क्रिप्ट की सही समझ से एक मजबूत पहचान बनाई जा सकती है. जहां कई युवा सितारे केवल कमर्शियल मसाला फिल्मों के पीछे भागते हैं, निखिल ने ‘कार्तिकेय’ जैसी फिल्मों के जरिए मिस्ट्री-थ्रिलर शैली को तेलुगु सिनेमा में फिर से लोकप्रिय बनाया. वे अक्सर ऐसी कहानियां चुनते हैं जिनमें नायक के साथ-साथ एक रहस्य भी मुख्य भूमिका में होता है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










