Last Updated:
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ में विलेन का किरदार निभाना एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं था. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में ही नेगेटिव रोल चुनना उनके लिए काफी डरावना था, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइनों को लेकर पहले से ही कुछ खास धारणाएं बनी होती हैं. रुक्मिणी को डर था कि कहीं विलेन बनना उनके करियर पर भारी न पड़ जाए, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही उनकी यह चिंता तारीफों में बदल गई.
नई दिल्ली. साल 2025 में ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इस मूवी ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर इतिहास रच दिया. रुक्मिणी वसंत ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में विलेन का रोल निभाकर महफिल लूट ली थी. अब एक्ट्रेस ने निगेटिव रोल निभाने को लेकर बात की और बताया कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में विलेन का किरदार निभाने का ऑफर जितना रोमांचक था, उतना ही डराने वाला भी था.
विलेन का रोल मिलने पर टेंशन में आ गई थीं रुक्मिणी वसंत
उन्होंने आगे बताया कि कोई भी नए आर्टिस्ट को एक्सपेरिमेंट करने से सीधे तौर पर नहीं रोकता, लेकिन एक खास सांचे में बंधे रहने का दबाव हमेशा बना रहता है. रुक्मिणी ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि कोई जानबूझकर आपसे कहता है कि तुम्हें इस तरह के रोल नहीं करने चाहिए या सिर्फ ऐसे ही रोल करो. लेकिन आप अक्सर सुनते हैं कि एक एक्टर को हमेशा एक खास जोन में ही रहना चाहिए. इसलिए उस वक्त यह सब थोड़ा तनाव देने वाला लग रहा था.’
हामी भरने से पहले बहुत डरी हुई थीं रुक्मिणी वसंत
रुक्मिणी ने कहा, ‘उस तनाव से बाहर निकलकर यह तय करना कि यह एक बहुत जरूरी फिल्म है और मैं इसमें हर हाल में शामिल होना चाहती हूं, चाहे विलेन का रोल ही क्यों न हो. यह कदम उठाने से पहले मैं बहुत डरी हुई थी. फिर एक साल तक मैंने इस बारे में नहीं सोचा, लेकिन जैसे-जैसे रिलीज का समय करीब आया, वो बेचैनी और डर वापस लौट आया. हां, इस रोल ने मुझे एक बेहतर इंसान और अनुभवी एक्टर तो बनाया, लेकिन क्या इसका असर मेरे आगे के काम पर पड़ेगा?.’
फिल्म की रिलीज के बाद रुक्मिणी वसंत की हुई खूब तारीफ
‘कांतारा: चैप्टर 1’ की रिलीज के बाद रुक्मिणी को डार्क और पेचीदा किरदार को इतनी बखूबी निभाने के लिए हर तरफ से जमकर तारीफें मिलीं. इस रिस्पॉन्स पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शकों का पूरा ध्यान उनकी वर्सटैलिटी पर था. रुक्मिणी ने बताया, ‘लोग इस बात की सराहना कर रहे थे कि फीमेल एक्टर्स भी अलग-अलग शेड्स वाले किरदार और फिल्में कर सकती हैं. यह मेरे लिए बहुत उत्साहजनक रहा है. एक बार जब दर्शकों को आपका काम पसंद आ जाए, तो फिर आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं पड़ती.’
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










