Last Updated:
अपने इस व्लॉग वीडियो में विनोद कुमार बेहद संकोच के साथ अपना परिचय देते हैं और बताते हैं कि उन्होंने समय को कुछ अच्छा और सार्थक बनाने के लिए व्लॉगिंग शुरू करने का फैसला किया है. वह कहते हैं- 70 साल की उम्र में अपना पहला व्लॉग बना रहा हूं और साथ ही यह भी बताते हैं कि उन्हें अभी ठीक से व्लॉग बनाना नहीं आता.
उत्तर प्रदेश के 70 वर्षीय बुज़ुर्ग विनोद कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. दरअसल, उन्होंने पहली बार इंस्टाग्राम पर व्लॉग पोस्ट किया, जिसने यह साबित कर दिया कि कुछ नया शुरू करने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती. बिना किसी व्लॉगिंग अनुभव के बनाए गए उनके इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया और महज 48 घंटों में इस व्लॉग को 2.22 करोड़ से ज्यादा के व्यूज मिले हैं.
अपने इस व्लॉग वीडियो में विनोद कुमार बेहद संकोच के साथ अपना परिचय देते हैं और बताते हैं कि उन्होंने समय को कुछ अच्छा और सार्थक बनाने के लिए व्लॉगिंग शुरू करने का फैसला किया है. वह कहते हैं- 70 साल की उम्र में अपना पहला व्लॉग बना रहा हूं और साथ ही यह भी बताते हैं कि उन्हें अभी ठीक से व्लॉग बनाना नहीं आता.
View this post on Instagram
![]()