सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सोन सुषमा पार्क से भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम-वीवीपैट गोदाम तक 160 मीटर लंबी एवं 5.5 मीटर चौड़ी, 8 इंच मोटी आरसीसी पैनलयुक्त ब्लॉक सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क के दोनों ओर औसतन 5 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग का कार्य भी कराया गया है।
इसके साथ ही ईवीएम-वीवीपैट गोदाम के चारों ओर बेस एवं इंटरलॉकिंग का कार्य भी पूर्ण किया गया है। इस सम्पूर्ण निर्माण कार्य पर कुल 18 लाख 79 हजार रुपये की लागत आई है। यह परियोजना जिला खनिज निधि न्यास के सामूहिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत वित्तपोषित की गई है।
निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मात्र एक माह में पूर्ण कराया गया। सोमवार, 26 जनवरी 2026 को उक्त सड़क का लोकार्पण किया गया। कार्यदायी संस्था डूडा द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया है।

पूर्व में सोन सुषमा पार्क से ईवीएम-वीवीपैट गोदाम तक जाने के लिए अस्थायी सड़क थी, जिससे निर्वाचन संबंधी कार्यों एवं गोदाम तक आवागमन में असुविधा उत्पन्न होती थी। नई आरसीसी सड़क के निर्माण से इन सभी समस्याओं का समाधान हो गया है और निर्वाचन कार्यों में सुगमता सुनिश्चित हुई है।
लोकार्पण अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, अवर अभियंता डूडा जितेंद्र कुमार तिवारी सहित डूडा विभाग के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()














