Last Updated:
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी जगत के सबसे चहीते सितारों में शुमार हैं. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत रियालिटी शो पर हुई थी. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की पहली मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान हुई थी. घर के अंदर जो दोस्ती शुरू हुई, वह धीरे-धीरे एक मजबूत रिश्ते में तब्दील हो गई.
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की केमिस्ट्री सबसे ज्यादा चर्चा में रही. मस्ती भरी नोकझोंक से लेकर इमोशनल पलों तक, दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आए. बिग बॉस खत्म होने के बाद भी कपल का रिश्ता जारी रहा.

वो कई बार पब्लिक इवेंट्स, वेकेशन पर साथ नजर आते रहे. तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आज छोटे पर्दे के सबसे चहीते सितारों में शुमार हैं. समय के साथ दोनों की जोड़ी को “तेजरन” नाम से एक बड़ी फैन फॉलोइंग मिल गई, जो उनके खुले और प्यार भरे पलों का जश्न मनाती है.

कपल करीबन 5 साल से डेट कर रहा है. दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो बिजी शूटिंग शेड्यूल और अपने-अपने करियर के बावजूद एक-दूसरे को पूरा टाइम देने की कोशिश करते हैं. वे अपनी दोस्ती को ही अपने रिश्ते की मजबूती का कारण मानते हैं. दोनों को हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी साथ देखा गया था. हालांकि, उनके रोमांस के इर्द-गिर्द अक्सर ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं. कुछ समय पहले ही कपल के ब्रेकअप की खबरें छाई हुई थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कपल के मिस्ट्री भरे सोशल मीडिया पोस्ट और एक दूसरे के खास पलों में उनकी गैर मौजूदगी के बाद अक्सर ऐसी बातें होने लगती हैं. हर बार दोनों ने इन अफवाहों पर गुस्से में रिएक्ट करने की बजाय या तो मजाकिया अंदाज में जवाब दिया या फिर शांत रहकर सफाई दी.

करण कुंद्रा ने ब्रेकअप की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि लोग बिना कुछ जाने ही सोशल मीडिया पर फैली हर अफवाह को सच मान लेते हैं. एक्टर ने कहा था कि तेजस्वी के साथ उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर दिखने वाली चीजों से काफी गहरा है. उन्होंने कहा था कि बहस होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब ब्रेकअप नहीं होता, इसलिए फैंस को हर खबर पर यकीन नहीं करना चाहिए.

तेजस्वी प्रकाश ने भी अपने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि उन्हें ये बातें कभी-कभी मजेदार लगती हैं. उन्होंने कहा था, ‘मुझे पता है कि मेरी पर्सनल लाइफ पर काफी फोकस रहता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि पूरा फोकस सिर्फ उसी पर है. हमारे फैंस खुद को एंटरटेन रखते हैं और ये ठीक है. हमें इस पर हंसी आती है’.

कपल की शादी की खबरें भी उठने लगी हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल के करीबी दोस्त प्रिंस नरूला ने दोनों की शादी को लेकर बड़ा हिंट दिया. उन्होंने कहा कि अपना काम पूरा करने के बाद वो दोनों शादी की प्लानिंग कर सकते हैं.

चर्चाओं और अटकलों की मानें तो कपल ‘पति पत्नी और पंगा’ के अपकमिंग सीजन में शादी कर सकता है. दोनों रियालिटी शो के सेट पर फेरे ले सकते हैं. पति पत्नी और पंगा के इस सीजन में अविका गौर ने अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद से शादी की थी.
![]()












