एक्ट्रेस अनुपम खेर इन दिनों निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन शूटिंग के बीच वे अपने फैंस को सेट के खास पलों के बारे में भी जानकारी देते रहते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने मंगलवार को किया.अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की. इसमें उनकी भतीजी वृंदा का एक साल का बेटा निर्वाण नजर आ रहा है. इस वीडियो में निर्वाण सेट पर सीढ़ियां चढ़ने में मस्ती कर रहा है. वह बार-बार सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करता है, जबकि उसकी मां वृंदा हर पल उसके पीछे-पीछे रहती है, ताकि वह कहीं गिर न जाए. इस खास पल को अभिनेता अनुपम खेर अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे हैं. अनुपम खेर के भतीजी की बेटे ने अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया है.
![]()












