Last Updated:
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हाई-प्रोफाइल रिलेशनशिप और लिंक-अप्स रहे हैं. कुछ सच हुए, तो कुछ सिर्फ अफवाह बनकर रह गए. यहां हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उसके कई को-एक्टर्स संग नाम जुड़ा. लेकिन आखिरी में 10 साल बड़े एक तलाकशुदा से शादी कर घर बसा लिया.
कभी इंडस्ट्री पर रूल करने वाली यह एक्ट्रेस आज 45 साल की हो चुकी हैं. दो बच्चों की मां है. लेकिन वह आज भी कई यंग एक्ट्रेस को खूबसूरती और फैशन सेंस से फेल करती हैं. बेबाकी से अपनी राय रखने वाली इस एक्ट्रेस का नाम पति के अलावा 5 लोगों से जुड़ा. इस एक्ट्रेस ने साल 2000 में बॉलीवुड डेब्यू किया था.

एक्ट्रेस का नाम डेब्यू फिल्म के को-एक्टर रहे अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा. आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं कपूर खानदान की सबसे लाडली और बेबाक एक्ट्रेस करीना कपूर खान की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स में करीना का नाम उनकी डेब्यू फिल्म के को-एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा. लेकिन माना जाता है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे. अभिषेक का करीना के परिवार से असली रिश्ता उनकी बहन करिश्मा कपूर से था, जिनसे वह एक समय सगाई कर चुके थे. (फिल्म पोस्टर)
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ ‘कभी खुशी कभी ग़म’ और जैसी फिल्मों में करीना और ऋतिक की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के चलते 2000 के शुरुआती सालों में उनके अफेयर की अफवाहें खूब उड़ीं. दोनों ने इन खबरों का खंडन किया था. करीना ने साफ कहा था कि वह कभी किसी औरत के पति को नहीं चाहेंगी क्योंकि उस वक्त ऋतिक की शादी सुज़ैन खान से हो चुकी थी.

करीना कपूर नाम इसके बाद तुषार कपूर के साथ भी जुड़ा. दोनों ने करियर के शुरुआत दौर में ‘मुझे कुछ कहना है’ और ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ में साथ काम किया. हालांकि, दोनों ने इसे दोस्ती का नाम दिया. बाद में करीना और तुषार ने ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी में काम किया.

करीना कपूर का नाम फरदीन खान के साथ भी जुड़ा. साल 2003 में आई फिल्म ‘खुशी’ शूटिंग के दौरान करीना और फरदीन के बीच नजदीकियों की अफवाहें थीं, लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई.

करीना कपूर का सबसे सबसे चर्चित रोमांस शाहिद कपूर के साथ रहा. दोनों ने की मुलाकात 2004 में आई फिल्म ‘फिदा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों करीब पांच साल तक साथ रहे और 2007 में ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान अलग हो गए. दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की थीं. दोनों ने ब्रेकअप के चलते ‘मिलेंगे-मिलेंगे’ को बीच में ही छोड़ दिया था. फिल्म अधर में लटक गई थी, लेकिन सालों बाद सुलह होने के पर फिल्म में साथ काम किया.

शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बाद करीना ने सैफ अली खान को डेट करना शुरू किया. दोनों का रिलेशनशिप साल 2007 में आई फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ. पांच साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली. उनके दो बेटे- तैमूर और जेह हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
![]()












