गोविंदा के उत्तर प्रदेश के दौरे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सुपरस्टार दो स्कूलों के वार्षिक कार्यक्रमों में पहुंचे और लोगों की फरमाइश पर न सिर्फ डांस किया, बल्कि अपनी फिल्मों के फेमस डायलॉग बोले. वीडियो में सुपरस्टार फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलते दिख रहे हैं. वे फैंस से कह रहे हैं, ‘ठुमका, खुद को मुगल-ए-आजम और हमको अनारकली समझ लियो हो का. कितना नचा रहे हो बे. बताइए, सूट-बूट पहनकर आए हैं, पूर्व-सांसद यहां साथ में हैं. इज्जत है बे, ऐसा नहीं चलेगा.’
![]()










