Last Updated:
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की 13 साल की बेटी सितारा घट्टामनेनी अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं. एक ज्वेलरी एग्जीबिशन में सितारा ने मशहूर डिजाइनर का डिजाइन किया हुआ ‘ग्रे साड़ी गाउन’ पहना, जिसकी कीमत 99900 रुपये है. अपनी मां नम्रता शिरोडकर के साथ पहुंची सितारा ने रैंप वॉक और अपने आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया. पारंपरिक साड़ी और मॉडर्न कोर्सेट के इस फ्यूजन लुक के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. फैंस उन्हें ‘फ्यूचर सुपरस्टार’ बताते हुए उनकी सादगी और शालीनता की तारीफ कर रहे हैं.
नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा घट्टामनेनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भविष्य की एक बड़ी स्टाइल आइकन बनने के लिए तैयार हैं. एक लग्जरी ज्वेलरी एग्जीबिशन के लॉन्च इवेंट में 13 साल की सितारा ने अपनी ग्रेसफुल मौजूदगी और महंगे फैशन चॉइस से पूरी महफिल का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. खास मौके के लिए सितारा ने मशहूर डिजाइनर टारुन तहिलियानी का डिजाइन किया गया एक बेहद एलिगेंट ‘ग्रे साड़ी गाउन’ चुना. डिजाइनर की वेबसाइट के अनुसार, इस शानदार आउटफिट की कीमत 99 900 रुपये है.
मां नम्रता के साथ सितारा घट्टामनेनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग उनकी खूबसूरती के साथ आउटफिट की तारीफ कर रहे हैं. इस ड्रेस की खासियत इसका अनूठा फ्यूजन था. यह एक मॉडर्न कोर्सेट-ड्रेप्ड कॉन्सेप्ट साड़ी गाउन थी. इस पर बारीक कढ़ाई, चमचमाते सीक्विन और कीमती पत्थरों (स्टोन्स) का काम किया गया था, जो इसे एक रॉयल और लग्जरी अपील दे रहा था. यह पहनावा पारंपरिक भारतीय साड़ी की शालीनता और वेस्टर्न फैशन के बोल्ड आत्मविश्वास का एक बेहतरीन मेल था.
View this post on Instagram
![]()










