नई दिल्ली. फिल्म जान (1996) का गाना ‘हम ऐसे करेंगे प्यार’ उस दौर के सबसे रोमांटिक गानों में से एक माना जाता है. यह गाना अजय देवगन और ट्विंकल खन्ना पर फिल्माया गया था और इनकी जोड़ी ने स्क्रीन पर एक अलग ही मासूमियत बिखेरी थी. इस गाने को आनंद-मिलिंद ने संगीत दिया था, जो उस वक्त हिट गानों की गारंटी माने जाते थे. उदित नारायण और साधना सरगम की आवाज ने इस ट्रैक में ऐसी जान फूंकी कि यह हर प्रेमी जोड़े का एंथम बन गया. आनंद बख्शी के लिखे बोल सीधे दिल पर दस्तक देते हैं. भले ही आज अजय देवगन अपनी गंभीर और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हों, लेकिन इस गाने में उनका चुलबुला और रोमांटिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ जाता है. वहीं ट्विंकल खन्ना की सादगी ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे.
![]()











