5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर का गाना FA9LA खूब सुर्खियों में छाया. अब फैंस मान रहे हैं कि आदित्य धर ने एक बार फिर से इंटरनेशनल ट्विस्ट के साथ धुरंधर 2 ला रहे हैं. कहा जा रहा है कि ग्रैमी अवॉर्ड विनिंग सिंगर डोजा कैट के गाने से मिलता-जुलता लग रहा है. फैंस अब पूछ रहे हैं – क्या वाकई धुरंधर 2 के टीजर में डॉजा कैट का सॉन्ग इस्तेमाल हुआ है? तो चलिए बताते हैं कि सच्चाई क्या है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में इंटरनेशनल ट्विस्ट?
‘धुरंधर: द रिवेंज’ नाम से आए इस टीजर को फिल्म की फाइनल चैप्टर की झलक बताया जा रहा है. एक्शन, बैकग्राउंड स्कोर और रणवीर के इंटेंस अवतार के बीच सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वो है टीजर में सुनाई दे रहा इंटरनेशनल म्यूजिक ट्रैक. कई फैंस ने दावा किया कि यह गाना ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर डोजा कैट का है. अब इस पर आधिकारिक पुष्टि भी सामने आ चुकी है.
क्या धुरंधर 2 के टीजर में डोजा कैट का गाना है?
अगर अपने मन में भी ये सवाल है तो इसका जवाब हां है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टीजर में डोजा कैट का गाना ‘AAAHH MEN!’ बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. टीजर के पूरे रनटाइम में यही ट्रैक एक्शन सीक्वेंस को और भी दमदार बनाता है. फिल्म निर्माताओं ने इस गाने का क्रेडिट यूट्यूब पर टीजर के विवरण (डिस्क्रिप्शन) सेक्शन में भी दिया है. साथ ही कॉपीराइट डिटेल्स का भी जिक्र किया है.
कौन सा है डोजा कैट का गाना?
डोजा कैट का ‘AAAHH MEN!’ गाना उनके पांचवें स्टूडियो एल्बम ‘Vie’ (सितंबर 2025 में रिलीज) का तीसरा ट्रैक है. सिंगर डोजा कैट ग्रैमी अवार्ड विजेता अंतरराष्ट्रीय रैपर भी हैं. सोशल मीडिया पर फैंस आदित्य धर के इस चुनाव की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘2026 के लिए मेरे बिंगो कार्ड पर बॉलीवुड मूवी टीजर में डोजा कैट नहीं था,’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘बीजीएम लिटरली गोटेड (बेहतरीन) है!’
कैसा है धुरंधर 2 का टीजर
टीजर में एक्शन-पैक्ड शॉट्स का मोंटाज है, जहां रणवीर हमजा के रूप में एंट्री मारते हैं, उनके युवा अवतार जसकीरत की फ्लैशबैक्स दिखाई जाती हैं और हर कदम पर तबाही मचाते नजर आते हैं. ल्यारी की गलियों में रणवीर का गुस्सैल और खतरनाक लुक दर्शकों को बांधे रखता है. टीजर आखिर में एक डायलॉग हैं, लेकिन विजुअल्स और म्यूजिक का कॉम्बिनेशन इतना पावरफुल है कि यह सीक्वल की डार्क और ग्रिटी दुनिया की झलक देता है.
पहली फिल्म का रिकॉर्ड
पहली ‘धुरंधर’ फिल्म, जो 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसने विश्व स्तर पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी. आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज 19 मार्च, 2026 को तय है. इस बार फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी. रणवीर सिंह के अलावा, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी इस सीक्वेल में वापसी कर रहे हैं.











