{“_id”:”6985389d0798fb18b300ca8b”,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-6th-february-2026-updates-on-amar-ujala-2026-02-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Top News: परीक्षा पर चर्चा में PM आज छात्रों से करेंगे संवाद; US-ईरान की ओमान में वार्ता आज; RCB ने जीता फाइनल”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
आज की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। वहीं पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर है। कारण है कि ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इसके चलते अमेरिका की तरह से लगतार हमले की धमकी के बीच अब अचानक दोनों देशों के पास बातचीत का मौका सामने आया है। वहीं वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…