सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद सोनभद्र में गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोन थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए दिनांक 07 फरवरी 2026 को अंतर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के सरगना सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ गोवंश बरामद किए हैं।
पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग जंगल के रास्ते पैदल गोवंशों को ले जा रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र तथा ओबरा क्षेत्र से गोवंशों को कम कीमत पर खरीदते थे और उन्हें वध के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल भेजकर अधिक दामों पर बेचते थे।
इस प्रकरण में थाना कोन पर मु0अ0सं0 23/26 के अंतर्गत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
धर्मेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव निवासी परती थाना केतार जनपद गढ़वा झारखंड उम्र लगभग 26 वर्ष, सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो निवासी पड़रछ थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष, इरशाद हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन निवासी अकबरपुर रोहतास थाना रोहतास जनपद रोहतास उम्र लगभग 38 वर्ष।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लालजी यादव (चौकी प्रभारी चाची कला), उपनिरीक्षक भागवत राय, हेड कांस्टेबल विनय यादव, हेड कांस्टेबल ईश्वर चन्द सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल तथा कांस्टेबल देवेन्द्र पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और गो-तस्करी जैसे अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
![]()











