घोरावल/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिवम पुत्र स्वर्गीय रामचन्दर कोल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) एवं 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता के पिता का आरोप था कि उक्त युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रविवार को युवती को सकुशल बरामद कर लिया।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि युवती को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शिवद्वार चौकी प्रभारी कवीन्द्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार एवं दिव्या त्रिपाठी शामिल रहे।
![]()












