Last Updated:
अनिल कपूर इन दिनों ‘सूबेदार’ को लेकर चर्चा में हैं. ‘सूबेदार’ की चर्चा के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्स पोस्ट किया और अपनी लाइफ के टर्निंग प्वाइंट और मील का पत्थर साबित हुई फिल्म के बारे में बताया. 45 साल पहले आई इस फिल्म का नाम ‘कहां कहां से गुजर गया’ है. उन्होंने फिल्म से जुड़ी तस्वीरों से बना एक वीडियो (मोंटाज) शेयर किया है.
अनिल कपूर की फिल्म ‘कहां कहां से गुजर गया’ को 45 साल पूरे. (फोटो साभारः एक्स @AnilKapoor)
मुंबई. अनिल कपूर 69 साल के हो चुके हैं, फिर भी बहुत एक्टिव हैं. हाल में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ टीजर आया है, जिसमें उनका दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म के टीजर और अनिल के किरदार की चर्चा हो रही है. ‘सूबेदार’ की चर्चा के बीच अनिल ने साल 1981 में आई उनकी फिल्म ‘कहां कहां से गुजर गया’ के 45 साल पूरे हो गए. इस मौके पर अनिल बेहद इमोशनल नजर आए. उन्होंने इस फिल्म को लाइफ का टर्निंग प्वाइंट बताया. एक्स पर फिल्म से जुड़ा तस्वीरों से बना एक वीडियो शेयर किया.
अनिल कपूर ने फिल्म ‘कहां कहां से गुजर गया’ के 45 साल पूरे होने पर एक्स पर भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने इसे अपने करियर का टर्निंग पॉइंट और मील का पत्थर बताया. अनिल ने लिखा, “45 साल पहले, एक फिल्म जिसे खरीदार ढूंढने में मुश्किल हो रही थी, आखिरकार सिर्फ एक शो में रिलीज हुई, और वह एक शो मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया.”
45 years ago, a film that had trouble finding buyers finally saw the light of day with just one show, and that one show became a turning point in my life.
Kahan Kahan Se Guzar Gaya gave me an experience that I’m grateful for to this day. Working with M. S. Sathyu, being framed… pic.twitter.com/zmtphHJr4H
![]()











