बीना/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। महाशिवरात्रि की पावन रात्रि पर रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री Sanjay Gaud ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शंकर का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा आश्रम की गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया।
आश्रम पहुंचने पर भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से मंत्री जी का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। मंत्री संजय गौड़ ने आश्रम द्वारा संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आश्रम के संचालन और विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
भिखारी बाबा ने बताया कि मंत्री जी की लंबे समय से आश्रम आने की इच्छा थी और महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उनका आगमन होना भगवान की कृपा का प्रतीक है। मंत्री जी ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर इंजीनियर रमेश पटेल एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल का भी अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी विशाल मौर्या, रामबाबू मोदनवाल, अरविंद उमर बैस, परमानंद महाराज, सूरज जी महाराज, इंद्रपति पांडे जी महाराज, शुखराम जी महाराज, आश्रम की उत्तराधिकारी साध्वी कृष्णावती, विनीता गुप्ता, मधु उमर बैस, आकाश केसरी, देव उमर बैस, सोनू जायसवाल, सविता मिश्रा, कलावती चौबे एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
![]()












