Last Updated:
टीवी के सबसे कूल कपल्स में से एक प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने वाले प्रिंस ने हाल ही में अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. प्रिंस ने रिएलिटी शो द 50 में बताया कि पत्नी को मनाना भी एक कला है. प्रिंस के मुताबिक, जब भी युविका गुस्सा होती हैं, तो वह या तो फौरन माफी मांग लेते हैं या फिर उन्हें सोने का कोई तोहफा देकर खुश कर देते हैं. प्रिंस का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
रियलिटी शो द 50 में धमाल मचा रहे प्रिंस नरूला.
नई दिल्ली. टीवी के सबसे पॉपुलर और प्यारे कपल्स में से एक प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है. ‘रोडीज’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शोज जीतने के बाद अब यह जोड़ी ‘द 50’ में अपना जलवा बिखेर रही है. हाल ही में शो के दौरान प्रिंस ने अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का एक बड़ा राज खोला है. उन्होंने बताया कि कैसे इतने सालों बाद भी उनके बीच प्यार बरकरार है. फैंस को उनका ये रिलेशनशिप सीक्रेट काफी पसंद आ रहा है और लोग इस जोड़ी की केमिस्ट्री के फिर से दीवाने हो रहे हैं.
View this post on Instagram
![]()










