11:35 AM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक ने पूछा स्वास्थ्य मंत्री से सवाल
भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में तीन विधानसभा के मरीज आते हैं। विभाग का कहना है कि संसाधन की उपलब्धता पर बिहार के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चरणबद्ध तरीके से सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जैसे जवाब में है कि अल्ट्रासाउंड हो रहा है। जवाब दिया गया कि दवाई उपलब्ध है लेकिन दवा देने वाले महज तीन दिन ही अस्पताल में रहते हैं। कोविड के समय में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया लेकिन वह अब चालू नहीं है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण में मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है। क्या स्वास्थ्य विभाग के सचिव मेरे साथ उस अस्पताल का निरीक्षण करेंगे? इसके बाद मंत्री मंगल पांडेय ने निदेशक प्रमुख को निर्देश देता हूं कि विधायक नीतीश मिश्रा के साथ अस्पताल का निरीक्षण करें।
11:22 AM, 20-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: जदयू और भाजपा के विधायकों ने पूछा स्वास्थ्य मंत्री से सवाल
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार सरकार सभी मंत्री पहुंचे हैं। खास बात यह है कि आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी 15 दिन बाद सदन पहुंचे हैं। प्रश्नोत्तर काल में स्वास्थ्य विभाग के मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। जदयू और भाजपा के विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य समस्याओं को उठाकर मंत्री मंगल पांडेय को घेरने की कोशिश कर रही है।
10:50 AM, 20-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, अपने ही विधायकों के सवालों से घिरी नीतीश सरकार
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज फिर से विपक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को घेरने की कोशिश की। राजद और माले के विधायकों ने फिर से नीट छात्रा केस का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि नीट छात्रा को अब तक न्याय नहीं मिला है। परिजनों को रोज धमकियां मिल रही है। धमकी देने वाले कह रहे हैं, बेटी तो चली गई अब बेटा भी नहीं रहेगा। माले विधायक अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने केस तो सीबीआई को ट्रांसफर कर लिया लेकिन पीड़ितों को न्याय दिलाने में उनकी दिलचस्पी नहीं है।











