Last Updated:
आज ये एक्ट्रेस न सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित हसीनाओं में से हैं, बल्कि युवाओं के लिए यह मिसाल भी हैं. जिसने बताया सपनों के साथ पढ़ाई को संतुलित रखना सफलता की मजबूत नींव बन सकता है. जानते हैं ये कौन हैं?
ये हसीना उत्तराखंड के चमोली जिले से ताल्लुक रखती है.
बॉलीवुड की राइजिंग स्टार तृप्ति डिमरी ने फिल्म एनिमल से ‘नेशनल क्रश’ का खिताब हासिल किया है, लेकिन उनकी सफलता की नींव मजबूत शिक्षा और ट्रेनिंग पर टिकी है. 23 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के चमोली जिले से ताल्लुक रखने वाली त्रिप्ति का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली और पुणे में पूरी की.
तृप्ति डिमरी ने कहां से की पढ़ाई
तृप्ति ने अपनी स्कूली शिक्षा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) से पूरी की. यहां उन्होंने अच्छे अंकों के साथ पढ़ाई की. स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री अरबिंदो कॉलेज कॉलेज इवनिंग में दाखिल हुईं, जहां से उन्होंने मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) में ग्रेजुएशन किया. श्री अरबिंदो कॉलेज दिल्ली के साउथ कैंपस में स्थित है, जहां तृप्ति ने कॉलेज के दौरान थिएटर में भी सक्रिय भाग लिया, जो उनकी एक्टिंग की शुरुआत थी.
तृप्ति डिमरी आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेज में से एक हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tripti_dimri)
FTII से एक्टिंग ट्रेनिंग
ग्रेजुएशन के बाद त्रिप्ति ने एक्टिंग को प्रोफेशनल बनाने के लिए पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में एडमिशन लिया. फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग कोर्स करने वाली कई बॉलीवुड स्टार्स की तरह तृप्ति ने यहां से क्राफ्ट सीखा, जो उनकी परफॉर्मेंस में साफ दिखता है.
करियर का सफर
तृप्ति ने 2017 में फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल के साथ काम किया. इसके बाद ‘लैला मजनू’ (2018) में लीड रोल मिला, लेकिन असली पहचान उन्हें अनुशका शर्मा की ‘बुलबुल’ (2020) से मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड मिला. 2023 में ‘एनिमल’ ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया और वह ‘नेशनल क्रश’ कहलाईं.
शिक्षा ने दी मजबूत बेस
तृप्ति डिमरी ने कई इंटरव्यू में कहा है कि साइकोलॉजी की पढ़ाई ने उन्हें किरदारों को समझने में मदद की. वे मानती हैं कि शिक्षा ने उन्हें संवेदनशील और एनालिटिकल बनाया, जो एक अच्छी एक्ट्रेस के लिए जरूरी है.
About the Author

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
![]()










