मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात घिरोर रोड से गुजर रहे बाइक सवार, दो युवक संतुलन खोकर नहर में जा गिरे। एक युवक तो बाहर निकल आया, मगर साथी डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस डूबे युवक की तलाश कर रही है।
![]()

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव न्योली निवासी शैलेंद्र कुमार साथी जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव राया निवासी ओमवीर के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के ग्राम कुकामई स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे वह घिरोर मार्ग पर स्थित नहर पुल पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी की वजह से संतुलन खोकर बाइक सहित नहर में जा गिरे।
नहर में गिरते ही ओमवीर तो बाहर निकल आया, मगर शैलेंद्र बाइक सहित डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से नहर से बाइक तो बाहर निकाल ली। मगर शैलेंद्र नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
![]()

भारत में Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) की 400cc बाइक रेंज के भविष्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ...
Read moreमथुरा के थाना राया के गांव भंकरपुर बसैला में छह दिन पूर्व हुई वृद्धा की मौत के मामले में उस...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio