Last Updated:
Assi vs Do Deewane Seher Mein box office day 2: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. रोमांटिक ड्रामा फिल्म दो दीवाने सहर में’ की हालत बहुत खराब है. शुक्रवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी, लेकिन शनिवार को इसके कलेक्शन में कोई खास उछाल नहीं देखा गया. वहीं, तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी भी पस्त नजर आ रही है. जानिए दोनों फिल्मों ने भारत में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.
दूसरे दिन भी ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ नहीं दिखा पाईं कमाल.
नई दिल्ली. तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब नजर आ रही है. उम्मीद के मुताबिक यह मूवी परफॉर्म करने में नाकाम साबित हो रही है. पहले दिन जहां 1 करोड़ से अस्सी का खाता खुला वहीं, दूसरे दिन भी कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया. दूसरी तरफ, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म दो दीवाने सहर में की हालत भी बॉक्स ऑफिस पर पतली है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी की कमाई में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला और इसने महज 1.6 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया. अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की चर्चा तो काफी थी, लेकिन सिनेमाघरों में इसे दर्शकों का वैसा साथ नहीं मिल पा रहा है, जैसा इसके पिछले प्रोजेक्ट्स को मिला था.
बॉक्स ऑफिस पर जद्दोजहद कर रही ‘अस्सी’
तापसी पन्नू की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ने के लिए जद्दोजहद कर रही है. अस्सी ने पहले दिन 1 करोड़ की कमाई धीमी शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने भारत में 1.6 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म की भारत में अब तक की कुल कमाई सिर्फ 2.6 करोड़ तक पहुंच पाई है. शनिवार को हिंदी बेल्ट में फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी काफी कम रही, जो महज 10.14 फीसदी दर्ज की गई.
‘अस्सी’ ने ‘खेल खेल में’ से भी कम किया कलेक्शन
हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म का प्रदर्शन तापसी पन्नू की पिछली फिल्म खेल खेल में (2024) के मुकाबले भी फीका रहा है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘खेल खेल में’ ने अपने रिलीज के दूसरे दिन 2.05 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ताजा फिल्म उस आंकड़े को छूने में भी नाकाम रही.
मृणाल-सिद्धांत की ‘दो दीवाने सहर में’ की हालत खराब
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है. शुक्रवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी और शनिवार को इसके कलेक्शन में कुछ खास बढ़त देखने को नहीं मिली. दूसरे दिन फिल्म ने महज 1.60 करोड़ का नेट बिजनेस किया, जिससे दो दिनों का नेट कलेक्शन 2.85 करोड़ हो पाया है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










