बॉलीवुड में विदाई पर वैसे तो बहुत गाने बने हैं, लेकिन यकीनन आपने यह न तो देखा होगा और न ही सुना होगा. यह विदाई पर बना सबसे दर्द भरा गाना है. 6.49 सेकेंड के इस गाने का म्युजिक भी आपको दर्द का एहसास करएगा. साल 1960 में आई फिल्म ‘बम्बई का बाबू’ का यह गाना सुचित्रा सेन और देव आनंद पर फिल्माया गया है. गाने का नाम ‘चल री सजनी अब क्या सोचे’ है. गाने के दर्द भरे बोल मजरूह सुल्तान पूरी ने लिखे हैं और म्युजिक एसडी बर्मन ने दिया है. गाने को मुकेश ने गाया है. गाने में सुचित्रा की विदाई होती है और बाकी लोग रोते हुए विदाई देते हैं.
![]()










