Last Updated:
तमिल सिनेमा में सितारों की फीस के मामले में एक बड़ा बदलाव आया है. अब एक्टर्स की कमाई सिर्फ उनकी एक्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें फिल्मों की फ्रेंचाइजी वैल्यू, बॉक्स ऑफिस पर उनकी लगातार सफलता और फिल्म के मुनाफे में बड़ी हिस्सेदारी जैसे फैक्टर्स अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसी वजह से थलपति विजय, रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार आज रिकॉर्डतोड़ फीस वसूल रहे हैं, जिसने साउथ इंडस्ट्री के मार्केट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.
नई दिल्ली. तमिल सिनेमा में इन दिनों बॉक्स ऑफिस की जंग से कहीं ज्यादा चर्चा सुपरस्टार्स की फीस की हो रही है. विजय थलापति, रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार आज न सिर्फ अपनी फिल्मों से रिकॉर्ड बना रहे हैं, बल्कि उनकी फीस ने इंडस्ट्री के सारे पुराने मानक तोड़ दिए हैं, फ्रेंचाइजी वैल्यू और प्रॉफिट शेयरिंग जैसे मॉडल्स ने साउथ के इन सितारों को ग्लोबल लेवल पर सबसे महंगे एक्टर्स की कतार में खड़ा कर दिया है. आज हर फिल्म के साथ ये सितारे अपनी ब्रांड वैल्यू में करोड़ों का इजाफा कर रहे हैं. जानिए कौन कितनी फीस वसूल रहा है.

थलापति विजय: साल 2025 में भी विजय तमिल सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर बने हुए हैं. खबरों की मानें तो वे अब एक फिल्म के लिए 200 से 250 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और बैक-टू-बैक हिट फिल्मों ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है. फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद विजय ने यह साबित कर दिया है कि कमाई के मामले में फिलहाल उनके आस-पास कोई नहीं है.

रजनीकांत: उम्र सिर्फ एक नंबर है, यह बात रजनीकांत आज भी साबित कर रहे हैं. 2025 में भी वह इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और एक फिल्म के लिए 110 से 210 करोड़ रुपये के बीच ले रहे हैं. इसमें उनकी फिक्स फीस के साथ-साथ फिल्म के मुनाफे में हिस्सा भी शामिल है. फिल्म ‘जेलर’ की कामयाबी ने दिखा दिया कि आज भी सिर्फ उनके नाम पर ही फिल्में दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लेती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कमल हासन: सुपरस्टार कमल हासन के लिए भी 2025 शानदार रहा है. फिल्म ‘विक्रम’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद उनकी फीस में जबरदस्त उछाल आया है और अब वे हर फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये वसूल रहे हैं. अपनी स्टार पावर के दम पर वह आज भी भारतीय सिनेमा में एक अलग ही मुकाम रखते हैं.

अजित कुमार: तमिल इंडस्ट्री के ‘थाला’ यानी अजित कुमार आज भी अपने ऊंचे मुकाम पर कायम हैं. खबरों के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 105 से 120 करोड़ रुपये तक ले रहे हैं. उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह अपनी फिल्मों का प्रमोशन ना के बराबर करते हैं, फिर भी उनके वफादार फैंस के दम पर फिल्में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती हैं.

सूर्या: साल 2025 सूर्या के करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ है और उनकी फीस में भी अच्छा-खासा उछाल आया है. अब वह एक फिल्म के लिए 40 से 70 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं. उनकी फिल्म ‘कंगुवा’ के भव्य पैमाने और भारी बजट ने उनकी मार्केट वैल्यू को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. सूर्या हमेशा से ही मसाला फिल्मों और मैसेज देने वाली कहानियों के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाकर चलते हैं, यही वजह है कि वह आज भी इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं.

शिवकार्तिकेयन: साल 2025 शिवकार्तिकेयन के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ है. अब उनकी फीस 35 से 50 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गई है. फिल्म ‘अमरन’ की ब्लॉकबस्टर सफलता ने उन्हें तमिल सिनेमा के टॉप एक्टर्स की लीग में खड़ा कर दिया है. अपनी साफ-सुथरी इमेज और फैमिली ऑडियंस के बीच लोकप्रियता की वजह से वह आज फिल्म मेकर्स के लिए सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक बन चुके हैं.

धनुष: बहुमुखी प्रतिभा के धनी धनुष अपनी एक फिल्म के लिए करीब 25 से 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. उनकी यह फीस फिल्म के बजट के आधार पर तय होती है. एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी माहिर धनुष आज के दौर के उन गिने-चुने सितारों में से हैं, जो कलात्मक फिल्मों और कमर्शियल सिनेमा के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाकर चलते हैं.

विजय सेतुपति: आज के दौर के सबसे व्यस्त और डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं विजय सेतुपति. साल 2025 में उनकी एक फिल्म की फीस करीब 15 से 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सेतुपति की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि दमदार विलेन के किरदारों को भी उतनी ही शिद्दत से निभाते हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खास अंदाज की वजह से वह सिर्फ तमिल ही नहीं, बल्कि तेलुगु और हिंदी सिनेमा में भी मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं.
![]()










