Last Updated:
‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी है. इससे एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं, जिसके टिकट की कीमत 2000-2500 रुपए तक है. महंगी कीमतों के बावजूद लोग फिल्म को देखने लिए एक्साइटेड हैं. फिल्म का 5000 थिएटर में पेड प्रीव्यू होना है. पेड प्रीव्यू से ‘धुरंधर 2’ की करोड़ों की कमाई हो चुकी है.
‘धुरंधर 2’ की पेड प्रीव्यू शो 19 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
मुंबई. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन समेत कई प्रतिभाशाली कलाकार लीड और अहम रोल में हैं. हाल में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब पसंद किया और इसने लोगों की एक्साइमेंट को और बढ़ा दिया है. ट्रेलर के आखिरी में बताया गया की फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो होंगे. इन प्रीव्यू के टिकट 7 मार्च से बुक हो रहे हैं.
सैकनिल्क के लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग से अब तक 19.01 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई हो चुकी है. देशभर में 8,371 शो में 3,56,817 टिकट बिक चुके हैं, जिससे साफ है कि फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलने वाली है.
पेड प्रीव्यू टिकट कैसे बुक करें?
‘धुरंधर 2’ के प्रीव्यू शो के टिकट अब बुक माय शो और डिस्ट्रिक्ट जैसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से बुक कर सकते हैं. ट्रेड सूत्रों के मुताबिक, प्रीव्यू स्क्रीनिंग 18 मार्च को शाम 4 से 5 बजे के बीच शुरू होंगी, जो थिएटर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं. फैंस की भारी डिमांड को देखते हुए कई थिएटर उस शाम एक्स्ट्रा शो भी ऑर्गेनाइज कर रहे हैं. हालांकि ये प्रीव्यू पूरे भारत में होंगे, लेकिन हर शहर में उपलब्ध नहीं होंगे.
5000 थिएटर्स में ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू देशभर के 5000 थिएटरों में दिखाए जाएंगे. फिल्म की रिलीज के अगले दिन इसे और भी ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी. कोई भी दर्शक ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू के टिकट आम दर्शकों की तरह खरीद सकता है और इससे फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई में इजाफा होगा.
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें, पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था और दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसका सीक्वल भारतीय जासूस हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रंगी की कहानी को आगे बढ़ाता है, जिसे रणवीर सिंह ने निभाया है. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ऑफिशियल ट्रेलर शनिवार को रिलीज हुआ. करीब चार मिनट के इस ट्रेलर में दर्शकों को जसकीरत सिंह रंगी की खतरनाक दुनिया और फिल्म के हाई-ऑक्टेन जासूसी ड्रामा की झलक देखने को मिली.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
![]()










