नई दिल्ली. ‘छोड़ो मुझे जाने दो मेरे सांवरिया’ एक ऐसा सदाबहार नगमा है, जो सुनते ही जेहन में पुराने दौर की सुनहरी यादें ताजा कर देता है. साल 1993 में आई फिल्म मुकाबला का यह गाना आज भी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट की जान बना हुआ है. इस गाने की सबसे बड़ी जान इसकी गायकी है. सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल की जादुई आवाजों ने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है. यह गाना गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है और उनके बीच मीठी नोकझोंक दिखाई देती है. दिलीप-समीर सेन का म्यूजिक और महेंद्र दहलवी के लिखे बोल इतने सरल और मधुर हैं कि ये आज की पीढ़ी को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर देते हैं.
![]()










