उत्तर प्रदेश परिवहन निगम वृंदावन से अयोध्या के बीच आधुनिक सुविधाओं लैस बस का संचालन करने जा रहा है। वातानुकूलित बस यात्रियों के लिए जल्द शुरू होगी। बस सेवा का परिवहन निगम ने ट्रायल शुरू कर दिया है।
परिवहन निगम श्रद्धालुओं एवं संत, महंतों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वृंदावन को देश के धार्मिक स्थलों से बस सेवा के माध्यम से जोड़ने का कार्य कर रहा है। हरिद्वार, हिमाचल स्थित चामुंडा देवी के बाद अब अयोध्या के लिए वातानुकूलित बस सेवा जल्द ही शुरू होगी।
वृंदावन के बस स्टेशन प्रभारी पीयूष वर्मा ने बताया कि वृंदावन और अयोध्या के बीच आरामदायक पुश बैक सीट टू बाई टू बस का संचालन निगम द्वारा जल्द किया जाएगा। वृंदावन से अयोध्या के लिए शाम सात बजे बस रवाना होगी। इसका किराया 1284 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। अयोध्या से वृंदावन के लिए रात आठ बजे बस रवाना होगी।











