लखनऊ/एबीएन न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित साकेत ऑफिसर क्लब में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्टेशनों से चयनित 27 उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारियों को उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में Northern Railway महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा Nirupama Verma तथा सचिव Pooja Srivastava ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्षा निरुपमा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे की प्रगति में महिला कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है। उन्होंने महिलाओं की कर्मठता, आत्मविश्वास और सेवाभावना को संगठन की बड़ी ताकत बताया।
उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और रेलवे जैसे बड़े संगठन में उनकी भागीदारी निरंतर बढ़ रही है, जो संस्थान की कार्यक्षमता को और सुदृढ़ बनाती है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक Dr. Sangeeta Sagar तथा मनोचिकित्सा विशेषज्ञ Dr. Pragya Kumari ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्त्री-रोग संबंधी समस्याओं, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला रेल कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और समग्र सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। समारोह में बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मचारी और अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
![]()












